HomeBiharसम्राट के बंगले में अब निशांत का राज, नीतीश कुमार की मौजूदगी...

सम्राट के बंगले में अब निशांत का राज, नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुआ 5 देशरत्न मार्ग में गृह प्रवेश

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को अपने नए सरकारी आवास 5 देश रत्न मार्ग में गृह प्रवेश के अवसर पर भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना की. ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने लोकसेवक आवास पर भगवान सत्यनारायण की पूजा कराई. राजधानी पटना में दोनों प्रमुख सरकारी आवासों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए.

पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि उन्हें 5 देश रत्न मार्ग का सरकारी बंगला आवंटित हुआ है, इसलिए गृह प्रवेश की पूजा कराई गई. जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वे इसी बंगले में रहेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “यहां भी रहेंगे और वहां भी रहेंगे.” उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भी रहने की ओर था.

स्वास्थ्य मंत्री को मिला 5 देश रत्न मार्ग का बंगला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बिल्कुल निकट है. साथ ही यह मुख्यमंत्री आवास के भी समीप स्थित है, जिससे यह वीवीआईपी क्षेत्र का प्रमुख सरकारी आवास माना जाता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments