HomeBiharबीपीएससी डीपीआरओ परीक्षा की नई तारीख जारी, अभ्यर्थी यहां देखें रूटीन

बीपीएससी डीपीआरओ परीक्षा की नई तारीख जारी, अभ्यर्थी यहां देखें रूटीन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग से होने वाली सहायक निदेशक सह जिला जनसम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. अब नई तारीख भी आ गई है. पहले डीपीआरओ (DPRO) की परीक्षा की तिथि 16 से 18 नवंबर तक घोषित की गई थी. बीच में नोटिफिकेशन जारी कर इसे कैंसिल कर दिया गया था. अब बीते मंगलवार को आयोग ने जानकारी दी है कि कौन सी परीक्षा कब ली जाएगी.

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा 26, 27 और 28 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. 26 नवंबर को पहली पाली में हिंदी संक्षेपण, हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, वहीं दूसरी पाली में अंग्रेजी लेख एवं संक्षेपण की परीक्षा होगी. 27 नवंबर को पहली पाली में समसामयिक घटनाओं का सामान्य ज्ञान और दूसरी पाली में पत्रकारिता का सिद्धांत, संवाद प्रेषण एवं संपादन (हिंदी एवं अंग्रेजी) की परीक्षा होगी. 28 नवंबर को पहली पाली में जनसंपर्क का महत्व एवं आधुनिक प्रचार माध्यम की परीक्षा होगी.

आयोग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि परीक्षा से संबंधित उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र को आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपलोड किया जाएगा. परीक्षार्थी प्रवेश पत्र को यहां से डाउनलोड कर परीक्षा में भाग ले सकते हैं. बताया गया है कि उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home