HomeBiharनिर्विरोध स्पीकर चुने गए नंद किशोर यादव, नेता प्रतिपक्ष बने तेजस्वी, पैर...

निर्विरोध स्पीकर चुने गए नंद किशोर यादव, नेता प्रतिपक्ष बने तेजस्वी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के वरीय नेता और सात बार से विधायक रहे नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बन गए हैं. गुरुवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही अध्यक्ष के तौर पर नंदकिशोर यादव की ताजपोशी सर्वसम्मति से की गई. नंदकिशोर यादव की ताजपोशी के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों ने उनको बधाई दी और साथ लेकर विधानसभा अध्य़क्ष की कुर्सी तक ले गए.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नंद किशोर यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सभी सदस्यों ने स्पीकर को बधाई दी. गुरुवार को ही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी सदन में नेता विरोधी दल चुन लिया गया. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव निर्विरोध चुने गए हैं. विधानसभा का अध्यक्ष बनने के बाद नंदकिशोर यादव ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया साथ ही बधाई दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नंदकिशोर यादव को बधाई दी.

सीएम नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि पहले भी जो अध्यक्ष थे उनको भी प्रणाम है. दोनों पक्ष के लोगों ने प्रस्तावित किया है. आप खूब बढ़िया से काम कीजिए. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की बात सुनिएगा ऐसा हमें उम्मीद है. सीएम ने कहा कि विपक्ष ने भी समर्थन किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आपको हमारी पार्टी की तरफ से, राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से बधाई है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आप निष्पक्ष होकर सदन का संचालन करेंगे. आपका लंबा अनुभव है. पक्ष विपक्ष सभी के सहयोग से आप वहां बैठे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home