HomeBiharI.N.D.I.A की बैठक में लालू और नीतीश की नाराजगी वाली बात पर...

I.N.D.I.A की बैठक में लालू और नीतीश की नाराजगी वाली बात पर RJD सुप्रीमो लालू यादव का बयान, हमलोग कोई..

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की चौथी बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नाराजगी की बात सामने आ रही थी. इस पर लालू यादव ने गुरुवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बहुत पॉजिटिव हुई. आगे उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग पीएम नरेंद्र मोदी से बिके हुए हैं. कुछ भी हमलोग तय करे तो उसको उल्टा प्रोजेक्ट करना है. बैठक खत्म हो गई. सभी लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाता है. नीतीश कुमार और हम लोग कोई नाराज नहीं हैं. सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं.

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बात हुई है और जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा कर देना है. गठबंधन को तेजी से बढ़ाना है. वहीं, ललन सिंह की दोस्ती लालू यादव से बढ़ गई है इसलिए सीएम नीतीश कुमार ललन सिंह को जेडीयू अध्यक्ष के पद से हटाने जा रहे हैं. सुशील मोदी के इस दावा पर आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि ये सब फालतू बात है.

बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई. नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जनता दल (यू) से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल एवं पल्लवी पटेल और कई अन्य नेता शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home