HomeBiharMLC सुनील सिंह ने लिखा- ऐसा कोई सगा नहीं ,जिसे हमने ठगा...

MLC सुनील सिंह ने लिखा- ऐसा कोई सगा नहीं ,जिसे हमने ठगा नहीं

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के विधान पार्षद(MLC) सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर से विवादित और तंज कसने वाला फेसबुक पोस्ट किया है.इस फेसबुक पोस्ट का स्लोगन है ‘ऐसा कोई सगा नहीं ,जिसे हमने ठगा नहीं ‘इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से बिहार की महागठबंधन सरकार सीएम नीतीश के साथ ही लालू और तेजस्वी की चर्चा होने लगी है.

अपने फेसबुक पोस्ट में सुनील सिंह ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि काफ़ी अरसे उपरान्त मैं बीती रात तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली से पटना का सफर कर रहा था। कानपुर स्थित मेरे किसी शुभचिंतक को यह जानकारी प्राप्त हुई कि मैं ट्रेन से ही नई दिल्ली से पटना जा रहा हूं। अतः उन्होंने मुझे सौगात स्वरूप कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वहां का मशहूर “ठग्गू का लड्डू” गिफ्ट किया। इसके डब्बे पर ही लिखा हुआ कि कोई “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं”! इस स्लोगन को पढ़ते ही मेरे मन में तरह-तरह और भांति- भांति की बातें उमड़ने और घुमड़ने लगी,जो संभवतः बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष्य में बिल्कुल सटीक बैठता है।

बतातें चलें कि सुनील सिंह ने इससे पहले भी सोसल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था जिसमें सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से तंज कसा गया था.इस पोस्ट के बाद महागठबंधन की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने सुनील सिंह को डांट पिलाई थी और कहा था कि आप बीजेपी से मिले हुए हैं..वहीं इसके बाद उन्हौने सफाई दी थी.उनके पोस्ट को लेकर महागठबंधन के आरजेडी और जेडीयू नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी.

अब एक बार फिर से सुनील सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर तंज कसा है.सुनील सिंह द्वारा लिखा स्लोगन “ऐसा कोई सगा नहीं,जिसे हमने ठगा नहीं’ आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के पूर्व के बयान से मिलता जुलता है जिसमें लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के लिए कहा था कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं..अब विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह के इस, फेसबुक पोस्ट पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू होना स्वाभाविक है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home