HomeBiharमीसा भारती का भावुक पोस्ट- 'ICU में पापा पूछे रोहिणी कैसी है'

मीसा भारती का भावुक पोस्ट- ‘ICU में पापा पूछे रोहिणी कैसी है’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की किडनी का ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक हो गया है. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की. सफल ऑपरेशन के बड़ी बेटी मीसा भारती ने लालू प्रसाद से आईसीयू में मुलाकात की. इस दौरान लालू प्रसाद ने बेटी रोहिणी के बारे में पूछा. इसपर मिसा ने बताया कि वे ठीक है. वहीं लालू से होश में आने के बाद के मुलाकात पर मीसा भारती ने ट्विटर पर कई भावुक पोस्ट किए हैं.

ICU में पापा से कुछ देर के लिए मिलने की अनुमति मिली. परिवार में सभी पापा और रोहिणी की कुशलता के लिए चिंतित थे, इसीलिए ऑपरेशन के बाद पापा से मिलना बहुत ही भावुक करनेवाला पल था. पापा ने रोहिणी के कुशलता के बारे में पूछा. फिर धीरे धीरे बोलते हुए पुरानी बातें याद करने लगे. पापा सभी की कोई ना कोई पुरानी बात बताते धीरे धीरे मुस्कुरा रहे थे. पीड़ा को भूलकर सकारात्मक बातों पर ध्यान लगाने का यही गुण उन्हें हम सब से अलग करती है, यही उन्हें सदैव हँसमुख और जिंदादिल रखते हैं.

मीसा भारती ने कहा कि पापा सभी की कोई ना कोई पुरानी बात बताते धीरे धीरे मुस्कुरा रहे थे. पीड़ा को भूलकर सकारात्मक बातों पर ध्यान लगाने का यही गुण उन्हें हम सब से अलग करती है, यही उन्हें सदैव हँसमुख और जिंदादिल रखते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home