HomeBiharबिहार में मंत्री के साले की दबंगई, राजस्व कर्मचारी को जूतों से...

बिहार में मंत्री के साले की दबंगई, राजस्व कर्मचारी को जूतों से पीटा

लाइव सिटीज, कैमूर: कैमूर में इनदिनों राजस्व कर्मचारी (सीओ) धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस के रवैये से नाराज अधिकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि बीते दिनों बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के साले ने चांद थाना क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी की जूतों से पिटाई की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। इस संबंध में उन्होंने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन मंत्री का साला होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

घटना के संबंध में पीड़ित प्रभारी अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार ने बताया कि 4 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे मैं आरटीपीएस काउंटर के पास जाति निवास का प्रतिवेदन लिख रहा था। उसी समय तैयब खान ने मुझे फोन करके बुलाया।

अधिकारी की मानें तो जब वे उनके पास पहुंचे तो उन्होंने रजिस्टर-टू दिखाने को कहा। हालांकि, जब मैंने कहा कि रजिस्टर अंचल अधिकारी के पास है तो वो आग बबूला हो गए। तैयब खान ने और चार-पांच लोगों के साथ मिलकर मुझपर हमला कर दिया। उन्होंने ने मुझे जूतों से पीटा।अधिकारी ने आरोप लगाया कि तैयब खान बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के रिश्तेदार हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हो रही है। हम उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home