HomeBiharपटना के कई थानों को मिला नया थानेदार, SSP के आदेश पर...

पटना के कई थानों को मिला नया थानेदार, SSP के आदेश पर हुआ है तबादला

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना में लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है. उसी कड़ी में पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने फिर एक बार राजधानी पटना के कई थानों में नए थानेदारों की प्रतिनियुक्ति की है. अभय कुमार को पत्रकार नगर थाने की कमान सौंपी गई तो दूसरी तरफ हरिनारायण सिंह को जक्कनपुर का नया थानेदार बनाया गया है.

पंकज कुमार को श्रीकृष्णा पुरी, अभय कुमार को पत्रकार नगर, नीरज कुमार ठाकुर को कंकड़बाग, देवानंद शर्मा को बख्तियारपुर, मिथिलेश कुमार को दीदारगंज, पूर्णेन्दु कुमार को बहादुरपुर, सुनील कुमार को खगौल, राजेश कुमार को पालीगंज, हरि नारायण सिंह को जक्कनपुर, रूपक कुमार अंबुत्र को फतुहा थाने का थानेदार बनाया गया है.

वहीं, चंद्रिका प्रसाद को विक्रम अंचल पुलिस, आशुतोष कुमार झा को दानापुर अंचल का पुलिस निरीक्षक, राजकुमार सिंह को मालसलामी, मोहम्मद कमाल को गर्दनीबाग, मेनका रानी को परसा बाजार, शशि कुमार राणा को चौक थाना, बृजेश कुमार चौहान को पटना यातायात (गांधी मैदान), मुकेश कुमार यातायात थाना बाईपास, रंजन कुमार को पियरपुरा, कृष्ण कुमार को सालिमपुर, अनिल कुमार को बख्तियारपुर अंचल पुलिस निरीक्षक, माया कुमारी को फतुआ अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है.

अभी पिछले दिनों ही बिहार में इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले और एक जोन से दूसरे जोन में ट्रांसफर किया गया है. इसी क्रम में बुधवार को पटना में भी एसएसपी के आदेश पर कई थानों के थानेदार और थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home