HomeBiharआवास का हुआ घेराव तो भड़के मंगल पांडे, जानें क्या कहा

आवास का हुआ घेराव तो भड़के मंगल पांडे, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सरकारी आवास का घेराव किया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे जन सुराजियों ने हंगामा मचा दिया। मुजफ्फरपुर की दलित बेटी की रेप के बाद हत्या, खासकर पीएमसीएच में समय से इलाज नहीं होने से मौत का मुद्दा उठाकर मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग की।

स्वास्थ्य मंत्री ने इसे जन सुराज की नौटंकी करार दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष (पूर्व स्वास्थ्य मंत्री) तेजस्वी यादव को उनके और अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर बहस की चुनौती भी दी।

घेराव के मसले पर मंगल पांडे ने कहा कि ये लोग सिर्फ नौटंकी करते रहते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में काम होने से बिहार सरकार की ख्याति बढ़ रही है। यह इन लोगों से बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ये लोग किसी भी प्रकार से चर्चा में बने रहना चाहते हैं। उसके हिसाब के कार्यक्रम तय करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में बच्चे वहां मौजूद थे।

इस्तीफा मांगने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में बोलने की सबको आजादी है। लेकिन हमें जो काम करना है वह करते रहेंगे। इनके विरोध से कोई असर नहीं पड़ेगा।

तेजस्वी यादव के आरोपों पर मंगल पांडे ने कहा कि हम तो खुली बहस के लिए कहते हैं। एक साल पांच महीने के कार्यकाल में उन्होंने कितनी नौकरी सृजित किया, क्या निमयमावली बनाई, कितने पद का विज्ञापन निकाला, कितनी बहाली हुई, इस पर चर्चा होनी चाहिए। जनता को वे भी बताएं और मैं भी बताउंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home