HomeBihar3 मार्च को महागठबंधन की जनविश्वास महारैली, लोगों से पटना के गांधी...

3 मार्च को महागठबंधन की जनविश्वास महारैली, लोगों से पटना के गांधी मैदान में आने की लालू यादव ने की अपील

लाइव सिटीज, पटना: 3मार्च को महागठबंधन कीजनविश्वास महारैली होगी। रैली को सफल बनाने को लेकर आरजेडी-कांग्रेस-वामदल ने पूरी ताकत झोंक दी है। खुद तेजस्वी यादव बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों को पटना के गांधी मैदान आने का निमंत्रण दे रहे हैं। तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर हैं.

इधर लालू यादव ने भी एक वीडियो जारी कर बिहार के लोगों से भारी संख्या में गांधी मैदान आने की अपील की है। वीडियों में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि“भाईयो-बहनों 3 मार्च 2024 को पटना के गांधी मैदान में जनविश्वास रैली का आय़ोजन किया गया है। सभी गरीब-गुरब भाई नौजवान किसान लोग भारी संख्या में एकत्रित होकर केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके“

कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में होने जा रही इस महारैली में शामिल होंगे. इसके अलावा लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव,दीपंकर भट्टाचार्य,सीताराम येचुरी और डी राजा इस महारैली को संबोधित करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि इस महारैली में 10लाख लोगों की भीड़ जुटेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments