HomeBiharरसोई गैस सिलेंडर हुआ 99 रुपए तक सस्‍ता, पटना में एलपीजी की...

रसोई गैस सिलेंडर हुआ 99 रुपए तक सस्‍ता, पटना में एलपीजी की नई कीमत जारी

लाइव सिटीज, पटना: तेल एवं गैस कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में संशोधन किया है. अक्‍टूबर महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की नई रेट लिस्‍ट जारी हो गई है. इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम ने शुक्रवार की देर रात नई दरें जारी कीं। नई दरें एक अक्‍टूबर यानी शनिवार से लागू भी हो गई हैं.

नवरात्र और त्‍योहारी मौसम के बीच रसोई गैस सिलेंडर 99 रुपए तक सस्‍ते हो गए हैं. 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता होकर 2110.50 रुपये पर आ गया है.इसी तरह से 47 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 99 रुपये सस्ता होकर 5269.50 रुपये पर आ गया है.

बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डाक्टर रामनरेश सिन्हा ने कहा कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1151.00 रुपये, पांच किलो वाले  सिलेंडर कीमत 423.50 रुपये, और 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 826.50 रुपये पर यथावत रखी  गई है.

बिहार के लोग दिल्‍ली सहित कई दूसरे राज्‍यों की अपेक्षा महंगा घरेलू गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं.ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए गए टैक्‍स के कारण है. दिल्‍ली की अपेक्षा पटना में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर करीब 50 रुपए तक अधिक महंगा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home