HomeBiharमसौढ़ी में दो मुख्य पार्षद प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन...

मसौढ़ी में दो मुख्य पार्षद प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

लाइव सिटीज, मसौढ़ी: निकाय चुनाव को लेकर 10 अक्टूबर को नगर परिषद मसौढ़ी और नगर पंचायत पुनपुन में चुनाव होना है. एक तरफ जहां प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है, वहीं प्रत्याशी भी अपने पूरे दमखम के साथ प्रचार में लगे हैं. इस बीच आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नगर परिषद मसौढ़ी के मुख्य पार्षद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें रामबाबू राय और सावित्री कुमारी शामिल है.

अंचलाधिकारी ने कहा कि स्टेशन रोड स्थित जानकी मार्केट के पास सड़क पर एक तोरण द्वार बनाया गया था और उसमें मुख्य पार्षद प्रत्याशी रामबाबू का एक बड़ा बैनर और पोस्टर लगा हुआ था. बैनर को जब्त करते हुए उनके खिलाफ थाने में आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज कराया गया है. वहीं वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन में प्रत्याशी के पंपलेट बैनर में किसी भी मुद्रक का नाम नहीं था. ऐसे में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला थाने में दर्ज कराया गया है.

मसौढ़ी में दो अलग-अलग मामलों में आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज होने पर सभी प्रत्याशियों के बीच हड़कंप मच गया है. ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर लोग अब संवेदनशील हो गए हैं. प्रत्याशी अब बारीकी से प्रचार करने में जुट गए हैं. प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया था, बावजूद अभी भी कई जगहों पर लगातार इसके उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं, एक टीम बनाकर सभी जगह पर प्रत्याशियों पर नजर रखी जा रही है जो भी मामले संज्ञान में आ रहे हैं उन पर केस दर्ज किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home