HomeBiharदेर रात तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-NCR के साथ यूपी-बिहार में...

देर रात तेज भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-NCR के साथ यूपी-बिहार में भी महसूस हुए झटके

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गई. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया. अचानक आए इस भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हाईराइज सोसाइटी में भी लोग असेंबली एरिया में इकट्ठा हुए.

भूकंप के झटके रात के 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए. ये झटके ऐसे समय में लगे हैं जब लोग खा-पीकर सोने की तैयारी में थे. झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पंखे-झूमर, लाइट्स हिलती हुई दिखाई दे रही हैं.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है. जानकारी के अनुसार, ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था.

भूकंप आने के पीछे ये होती है मुख्य वजह धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं. ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है. बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं. जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं. इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है. इसी डिस्टर्बेस के बाद भूकंप आता है. जानिए कौन सा भूकंप होता है खतरनाक?अभी तक भूकंप की अधिकमत तीव्रता तय नहीं हो पाई है. हालांकि रिक्टर स् पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से खतरनाक माना जाता है. इसी पैमाने पर 2 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता है जो ज्यादातर महसूस नहीं होते हैं. 4.5 की तीव्रता का भूकंप घरों को क्षतिग्रस्त कर सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home