HomeBiharमोदी सरकार के 9 साल पर लालू का तंज, ये कैसा...

मोदी सरकार के 9 साल पर लालू का तंज, ये कैसा भौकाल है.. देश में अघोषित आपातकाल है..

लाइव सिटीज, पटना: आज मोदी सरकार के 9 साल पूरा हो गए हैं. इस दिन के विरोध में आरजेडी समर्थकों ने पोस्टर के जरिये केंद्र सरकार पर तंज कसा है. राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के जरिए पीएम मोदी की सरकार और उनकी नीतियों पर निशाना साधा और जिस दिन नरेंद्र मोदी ने शपथ ली उस दिन को धिक्कार दिवस के रूप में घोषित किया है. पोस्टर में लालू की तस्वीर लगाकर लिखा गया है कि ”ये कैसा भोकाल है देश में अघोषित आपातकाल है..”.

पोस्टर में नीचे निवेदकों में निराला यादव जो कि प्रदेश के महासचिव हैं उनकी फोटो लगी हुई है. बीच में ओम प्रकाश चौटाला यादव की फोटो है, पोस्टर में उन्होंने खुद को युवा राजद का सचिव बताया है. जबकि एकदम दाहिनी तरफ अरुण भाई जो कि प्रदेश महासचिव हैं उनकी फोटो लगी हुई है.

ऊपर लालू यादव और उनके ठीक नीचे तेजस्वी यादव की फोटो हैं. इस पोस्टर के जरिए आरजेडी प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल का विरोध कर रही है. पोस्टर के जरिए आरजेडी की ओर से महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाया गया है.

पोस्टर के अंदर लिखा है कि मोदी सरकार ने एयर इंडिया समेत कई सरकारी कंपनियों को बेच दिया है. इसके अलावा 21 कंपनियों की लिस्ट भी दी है जिसे आरजेडी के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार बेचने जा रही है. इसी पोस्टर में युवाओं के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए आरजेडी सवाल पूछ रही है कि ‘तेरा इरादा क्या है? साल में 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन क्या इन बच्चों से पकौड़े तलवाने का इरादा है?’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home