HomeBiharPM Modi की रैली पर लालू की बेटी मीसा भारती का बड़ा...

PM Modi की रैली पर लालू की बेटी मीसा भारती का बड़ा बयान, बीजेपी की हार तय

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय सियासी पारा है. एक ओर जहां पीएम लगातार दौरे पर दौरे कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर राजद सुप्रीम लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं.

बता दें कि पीएम के नवादा दौरे को लेकर तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य के बाद अब मीसा भारती ने भी एक बड़ा बयान दे दिया है. मीसा भारती ने कहा है कि, ”इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है.” दरअसल, आज पीएम नवादा एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, जिसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है.

मीसा भारती ने कहा है कि, ”इस बार नरेंद्र मोदी की विदाई तय है.” आगे उन्होंने कहा कि, ”इन लोगों को जनता देख चुकी है, समझ चुकी है. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है और बिना मुद्दे की बात करते हैं. वह जमुई में आए थे, आने के बाद वहां भी परिवारवाद के लिए ही उन्होंने सभा की थी और आज भी वह नवादा आ रहे हैं, आज भी वह परिवारवाद के लिए ही सभा करेंगे.” आगे उन्होंने कहा कि, ”जनता सब देख रही है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home