HomeBiharलालू यादव के करीबी भाई वीरेंद्र का दावा, जानें सीएम नीतीश को...

लालू यादव के करीबी भाई वीरेंद्र का दावा, जानें सीएम नीतीश को लेकर क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है. लालू यादव के करीबी और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र का दावा है कि जल्द ही नीतीश कुमार आरजेडी में वापसी करेंगे. भाई वीरेंद्र ने यह प्रतिक्रिया तब दी है, जब गुरुवार को नीतीश कुमार दिल्ली में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे. इस बयान के बाद से सभी हैरान हैं.

पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल पर विधायक ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल दिल्ली में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह मे नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने तंज कसा है. भाई बीरेंद्र ने कहा है कि वे (नीतीश कुमार) तो हमारे साथ आने वाले हैं. कहां से जाएंगे. जगदा बाबू हमारे नेता हैं और हमारे साथ हैं. हम गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगे

वहीं आरजेडी कार्यालय में जगदानंद सिंह के नहीं जाने पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि कौन आने वाला है, कौन जाने वाला है, यह तय हमारे पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा किया जाना है. जगदा बाबू हमारे साथ हैं. वहीं बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार भी हम लोग महागठबंधन के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home