HomeBiharलालू यादव ने राहुल गांधी को खिलाया चूरा और हरा चना, गौशाला...

लालू यादव ने राहुल गांधी को खिलाया चूरा और हरा चना, गौशाला से लेकर मंदिर तक घुमाया 

लाइव सिटीज, पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चूड़ा और हरा चना खिलाया। उन्हें आवास में ही बने गौशाला और मंदिर में भी घुमाया। राहुल को घुमाने के दौरान तेजस्वी यादव उन्हें नीतीश कुमार से जुड़ा एक वीडियो दिखा रहे थे।

राबड़ी आवास में लालू-राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा भारती सहित तमाम सीनियर लीडर मौजूद थे। इधर राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी एक ही गाड़ी में पहुंचे थे। राहुल करीब 20 मिनट तक यहां रुके। इसके बाद वे एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

राबड़ी आवास जाने से पहले राहुल गर्दनीबाग धरना दे रहे बीपीएससी कैंडिडेट्स से भी मिले। छात्रों का एक समूह राहुल गांधी से होटल चाणक्या में मिला था। वहां 22 मिनट तक छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से राहुल ने चर्चा की। इस चर्चा के बाद वे गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पहुंचे। हालांकि, वे यहां कुछ ही मिनट ठहरे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home