HomeBiharलालू ने गले लगाकर किया राहुल गांधी का स्वागत, तेजस्वी यादव भी...

लालू ने गले लगाकर किया राहुल गांधी का स्वागत, तेजस्वी यादव भी थे मौजूद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहत मिलने के बाद अब राहुल गांधी राजद सुप्रीमों लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं। यह मुलाकात मीसा भारती के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर हो रही है। लालू ने राहुल गांधी को गले लगाकर स्वागत किया है। 

इसके साथ ही इस मुलाकात की जो तस्वीरें निकल कर सामने आई है। उसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एकसाथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। जबकि इस दौरान राजद नेता अब्दुल बारी सिद्धकी, के.सी. वेणुगोपालराव, अखिलेश सिंह, भक्त चरण दास और लालू के दामाद बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

दरअसल, राहुल गांधी क सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को मिली सजा पर रोक लगा दी है।जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के साथ-साथ उनके चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। मानहानि के इस केस में सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अब राहुल गांधी लालू यादव से मिलने पहुचें, जहां इनलोगों के बीच लंबी बातचीत हुई। राहुल ने लालू के घर ही अपना डिनर भी किया इसको लेकर मीसा भारती के आवास पर विशेष तैयारी की गई थी। 

कोर्ट से राहत मिलते ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home