HomeBiharमुंगेर के बड़ी दुर्गा स्थान पहुंचे ललन सिंह : माथा टेक मइया से...

मुंगेर के बड़ी दुर्गा स्थान पहुंचे ललन सिंह : माथा टेक मइया से लिया आशीर्वाद, सीएम नीतीश के लिए मांगी खास दुआ

लाइव सिटीज, पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह शनिवार को मुंगेर के कल्याणपुर बड़ी दुर्गा स्थान में माथा टेक कर माता की पूजा अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मां से सुख संपत्ति, समृद्धि आपसी भाई चारा बना रहे यही आशीर्वाद मांगा। वहीं मौके पर तारापुर जदयू विधायक , डीआईजी डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।

कल्याणपुर बड़ी देवी स्थान पहुंचते ही सबसे पहले ललन सिंह ने भव्य पंडाल का मुआयना किया और फिर पूजा-अर्चना की। वहीं मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने माता रानी से बिहार की सुख , शांति और समृद्धि की कामना की है। लोगों में आपसी सौहार्द बनी रहे ये भी कामना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home