HomeBiharनये शिक्षकों से मिले केके पाठक : ट्रेनिंग सेंटर में पूछा ऐसा सवाल,...

नये शिक्षकों से मिले केके पाठक : ट्रेनिंग सेंटर में पूछा ऐसा सवाल, जिसका जवाब सुनते ही रह गये दंग

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक्शन मोड में हैं। वे लगातार विभिन्न जिलों के स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही स्कूल के टीचर्स से मुखातिब होते हुए दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में वे एक प्रशिक्षण केन्द्र पर पहुंचे और शिक्षकों से कुछ ऐसा पूछा, जिसका जवाब सुनकर वे पूरी तरह से चौंक गये।

दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक भोजपुर के एक प्रशिक्षण केन्द्र पर पहुंचे और गर्मजोशी के साथ नवनियुक्ति शिक्षकों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के रखरखाव की जिम्मेदारी के बारे में भी बताया। हालांकि, वहां मौजूद शिक्षकों से जब केके पाठक ने पूछा कि आपलोगों में से कौन अरवल जिला से है तो किसी भी टीचर का हाथ नहीं उठा।

इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने जब ये पूछा कि यूपी वाले कितने शिक्षक हैं तो सभी टीचर्स ने हाथ खड़े कर दिए, जिसे देखकर वे दंग रह गये। इस प्रशिक्षण केन्द्र पर बिहार की कोई भी टीचर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने पूछा कि आपको बिहार में कैसा लग रहा है तो सभी ने अच्छा बताया और कहा कि बिहार के बारे में जो भी गलतफहमियां थी, वो दूर हो गयी। शिक्षकों से बातचीत के दौरान केके पाठक काफी मजाकिया अंदाज में दिखे।

इसके बाद केके पाठक ने सभी से ये जाना कि वे कहां की रहने वाली है। टीचर्स ने उन्हें बताया कि उनमें अधिकतर NCR, आजमगढ़ और अयोध्या की रहने वाली हैं। इन सभी शिक्षकों को केके पाठक ने कहा कि आपको पढ़ाने के साथ-साथ स्कूल को भी संभालना होगा। जैसे ही ट्रेनिंग खत्म होगी और आपलोगों की ज्वाइनिंग होगी, वैसे ही दिसंबर की तनख्वाह आपलोगों को मिल जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home