HomeBiharखेसारी लाल यादव का छलका दर्द, बोले- मेरी बेटी का फोटो लगाकर...

खेसारी लाल यादव का छलका दर्द, बोले- मेरी बेटी का फोटो लगाकर गाना बनाया, फैमिली को टारगेट मत करो

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. खेसारी अपने फैंस के दिलों में बसते हैं. लेकिन भोजपुरी सितारों संग खेसारी की लड़ाई-झगड़े भी चर्चा में बने रहते हैं. पवन सिंह संग खेसारी की लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है. अब खेसारी ने राजपूत समाज को उनकी बेटी को टारगेट करने पर जवाब दिया है.

खेसारी ने इमोशनल होते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को टारगेट किया जा रहा है. खेसारी के नए वीडियो में उनका दर्द साफ छलक रहा है. खेसारी ने बताया कि कुछ समय पहले उनके किसी करीबी ने एक लाइव में किसी लड़के को थप्पड़ मार दिया था, तब पूरा राजपूत समाज उनके खिलाफ हो गया हो गया था. खेसारी ने बताया कि अब उनकी बेटी को टारगेट किया जा रहा है. उनकी बेटी का फोटो और नाम लगाकर गाना बनाया गया है. 

खेसारी ने राजपूत समाज से इमोशनल होते हुए पूछा- आप लोग गलत चीज को हमेशा ऐसा ही सपोर्ट करोगे क्या? जब मेरी फैमिली पर ऐसी चीजें आती हैं तो आप लोग क्यों चुप हो जाते हैं?  अब मेरी बेटी का फोटो लगाकर गाना गाया गया है, मेरी बेटी को टारगेट किया गया है तो मैं उस राजपूत समाज से पूछना चाहता हूं कि जो लोग हथियार लेकर खेसारी को ढूंढ रहे थे, अब कहां है आप लोग? क्यों किसी पिता को मजबूर कर रहे हो, हमारी फैमिली ने क्या बिगाड़ा है. आप ही का समाज मुझे घेर रहा है, जिन्होंने सोच रखा है कि खेसारी को बर्बाद करेंगे. 

खेसारी ने कहा- मैं ऐसे ही स्टार नहीं बना, मैंने बहुत मेहनत की है. मुझे इतना परेशान नहीं करो. मैं आज एक स्टार नहीं, बल्कि पिता के तौर पर बात कर रहा मैं आज एक स्टार नहीं, बल्कि पिता के तौर पर बात कर रहा हूं. हर आदमी के घर में बेटी होगी, हर किसी के घर में मां होगी. अब समाज कहां हैं फिर से मेरी टारगेट हो रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home