HomeBiharकटिहार: पुलिस हाजत में युवक की मौत, लोगों ने थाने को घेरा

कटिहार: पुलिस हाजत में युवक की मौत, लोगों ने थाने को घेरा

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार के कटिहार में एक आरोपी की संदिग्ध मौत हो गयी है. प्राणपुर थाना के हाजत में मौत हो गयी. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया. मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं. स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. दरअसल, पुलिस ने बीती रात अमडॉल गांव से एक युवक को अवैध शराब के नशे में हिरासत में लिया था. मृत युवक की शिनाख्त प्रमोद के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर ही रही थी कि अचानक शनिवार को प्रमोद की संदेहास्पद हालात में मौत हो गयी. जिसके बाद परिजन थाने पर पहुंच गए, आरोप लगाने लगे कि प्रमोद की मौत पुलिस पिटाई से हुई है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home