HomeBiharगया के कस्तूरबा विद्यालय में बड़ी लापरवाही, मिड-डे-मील खाने से 50 छात्राएं...

गया के कस्तूरबा विद्यालय में बड़ी लापरवाही, मिड-डे-मील खाने से 50 छात्राएं बीमार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: गया जिले के डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में मिड-डे-मील खाने से 50 छात्राएं बीमार हो गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार मिड-डे-मील खाने में छिपकली गिर गई थी और इसी खाने की वजह से छात्राएं बीमार हो गई हैं. बीमार छात्राओं में से 24 को डुमरिया सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि 8 छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले में विधायक प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है. जिसके बाद छात्राओं के परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है.

कस्तूरबा विधायक के प्रधान नरेंद्र त्रिपाठी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यान भोजन खाने से बच्चों में अचानक उल्टी और नशा जैसा होने की बात बताकर तबियत खराब होने लगी. देखते ही देखते कई बच्चों की हालत खराब होने लगी. जिसके बाद एंबुलेंस से 24 छात्राओं को डुमरिया सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home