HomeTrendingझारखंड: पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर रामप्रसाद यादव पलामू से गिरफ्तार,...

झारखंड: पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर रामप्रसाद यादव पलामू से गिरफ्तार, छापेमारी जारी

लाइव सिटीज, पलामू: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र के बगैया गांव से पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी कमांडर रामप्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े इस इनामी माओवादी कमांडर के खिलाफ बिहार व झारखंड में कई मामले दर्ज है. वह अभी बिहार में चलाए जा रहे एन्टी नक्सल अभियान के डर से बगैया गांव में छुप कर एक आम आदमी की तरह रह रहा था.

इस बीच पिछले मंगलवार को एक कांड के तफ्तीश में बगैया गई पुलिस को उसके गांव में ही रहने की सूचना मिली थी. पुलिस ने अपने खबरियों को एलर्ट करते हुए रामप्रसाद यादव की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा. इस बीच पुष्टि होने के बाद इनामी नक्सली राम प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में झारखंड पुलिस अब बिहार पुलिस से सम्पर्क में है.

जानकारी के अनुसार, इस इनामी माओवादी कमांडर ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. झारखंड पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर बिहार की सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी अभियान आरंभ कर दिया गया है. इसमें बिहार पुलिस भी अपने इलाके में सहयोग कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home