HomeBiharJDU विधायक गोपाल मंडल के विवादित बोल, कहा- सीएम नीतीश के विरोधियों...

JDU विधायक गोपाल मंडल के विवादित बोल, कहा- सीएम नीतीश के विरोधियों का गला काट लेंगे

लाइव सिटीज, सेंट्रल जेल: बिहार में भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता है.कभी बार डांसरों के साथ नाचने को लेकर चर्चा में रहे हैं.वहीं, कुछ समय पहले विधायक मंडल जमीन विवाद में हुई फायरिंग के मामले में अपने पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर विवादों रहे थे.

अब एक फिर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने विवादित बयान दीया है, उन्होंने साफ साफ कह दिया की सीएम नीतीश के खिलाफ बोलने वालों की गला काट लेंगे. दरअसल, नवगछिया में आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम में जदयू के विधायक ने विवादित बयान दिया है.

विधायक ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे.नीतीश कुमार का विरोध हमारे सामने कोई करता ही नहीं है. विरोध करेगा तो गर्दन उतार लेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home