HomeBiharजेडीयू नेता नीरज कुमार का पलटवार, विपक्ष को गोलबंद करने से बढ़ी...

जेडीयू नेता नीरज कुमार का पलटवार, विपक्ष को गोलबंद करने से बढ़ी बीजेपी की बेचैनी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना का सियासी पारा गर्म है. जेडीयू और बीजेपी के नेताओं की बयानबाजी जारी है. इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का कटाक्ष आया, जिस पर अब फिर से जेडीयू नेता नीरज कुमार ने भी पलटवारकिया है. नीरज कुमार ने कहा है कि 9 अगस्त के बाद से भाजपा खेमे में बेचैनी है जिस तरीके से नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को गोलबंद करने में जुटे हैं वैसे में पीएम मोदी की चिंता भी बढ़ गई है.

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि 9 अगस्त के बाद से भाजपा खेमे में बेचैनी है जिस तरीके से नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को गोलबंद करने में जुटे हैं वैसे में पीएम मोदी की चिंता भी बढ़ गई है और केरल में उनके बयान से स्थिति स्पष्ट भी हो गई थी. जब प्रधानमंत्री ही चिंतित हैं तो भाजपा के दूसरी पंक्ति के नेता के लिए चिंता होना लाजमी है. जहां तक लोकसभा चुनाव का सवाल है तो समय आने पर पार्टी के स्तर पर तय किया जाएगा.

सुशील मोदी ने ललन सिंह के नीतीश कुमार के बारे में फूलपुर या मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि बिहार में नीतीश जी डर गए हैं. बिहार में उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में दो सीट भी नहीं ला पाएगी. उनके सहयोगियों ने उनको सुझाव दिया है या अखिलेश यादव ने उन्हें आमंत्रित किया है फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए, तो जाएं चुनाव लड़ें, वहां उनकी जमानत भी नहीं बचेगी. नीतीश जी आप हिन्दुस्तान में जहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं लड़ें, लेकिन बीजेपी आपको छोड़ेगी नहीं. जिनलोगों ने भी बीजेपी की पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है बीजेपी उसे छोड़ेगी नहीं. आपकी जमानत जब्त कराकर दम लेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home