HomeBiharकंहौली के विराट यज्ञ में शामिल हुए जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू...

कंहौली के विराट यज्ञ में शामिल हुए जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, नालंदा वासियों के जनकल्याण की कामना की

लाइव सिटीज, पटना: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने नालंदा के कराय परशुराय के कंहौली गांव में आयोजित विराट यज्ञ में शामिल होकर हिलसा विधानसभा समेत तमाम नालंदा के जनकल्याण की कामना की और कहा कि यह यज्ञ अपने लक्ष्य में फलीभूत हो और यहां समृद्धि अपार हो। राजू दानवीर ने कहा कि ऐसे विराट यज्ञ समाज में सामाजिक एकता और साझेदारी की भावना को बढ़ाते हैं। यह समृद्धि की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं जिससे समाज में सकारात्मक का उद्भव होता है। साथ ही यज्ञ से धर्म और कर्तव्य का भी आभास होता है।

राजू दानवीर ने कहा कि यज्ञ से जहां देवी देवता के साथ मनुष्यों का संबंध स्थापित होता है वही प्रकृति के संरक्षण और संतुलन में भी यह कारगर साबित होता है। उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक और सामाजिक परंपराओं में यज्ञों का चलन है जो हमें अपने जड़ों से जोड़ता है। दानवीर ने यह भी कहा कि हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वह समाज के सभी वर्गों के लोगों का दुख हर ले और शब्दों के लिए खुशहाली लेकर आए।

उक्त अवसर पर उनके साथ जन अधिकार पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनके साथ उन्होंने यज्ञ में पुरोहितों का आशीष लिया। इसके अलावा उन्होंने वहां स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनसे भी संवाद स्थापित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments