HomeBiharमधुबनी में सनकी शख्स ने पत्नी-सास और 2 बेटियों को मार डाला,...

मधुबनी में सनकी शख्स ने पत्नी-सास और 2 बेटियों को मार डाला, दो बच्चों ने कंबल में छिपकर बचाई जान

लाइव सिटीज, मधुबानी: मधुबनी के झंझारपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक सनकी ने अपनी पत्नी और बच्चों व सास को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना गोधनपुर की बताई जा रही है। जहां एक युवक ने अपने ससुराल में इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। युवक ने अपनी पत्नी और सास के साथ ही अपने दो बच्चों की भी जान ले ली। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा के अवाम के पवन महतो की पत्नी पिछले कुछ माह से अपने मायके झंझारपुर के सूखैत में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इसका पति के साथ कोई विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात पवन महतो अपने एक साथी के साथ आया और उसने सो रही अपनी सास प्रमिला देवी (60), पत्नी पिंकी देवी (26), 4 साल की बेटी प्रिया और छह माह की बेटी प्रीति को अनाज पीसने वाले जांता के पत्थर और उसके लकड़ी के हैंडल से मार डाला। इस दौरान प्रमिला देवी की पोती सुहानी और पोता शशि वहीं सो रहे थे। दोनों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई।

पारिवारिक विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि केस मुकदमा भी इस विवाद में हो चुका था।आरोपित को नशे की लत थी।यह  लोग उससे कुछ डिमांड भी कर रहे थे, जिसे लेकर विवाद था। पुलिस ने बताया कि महिला को जांता के पत्थर से चूरकर मारने की आशंका है। जांता के हत्थे का प्रयोग भी हमले के लिए किया गया है. पूरे मामले की जांच होगी। उसके बाद ही इसपर कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments