HomeBiharबिहार के इन 12 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का...

बिहार के इन 12 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इन दिनों कई जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लोग झेल रहे हैं. जबकि कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है. इस तरह से खासकर सीमांचल के जिलों में लोगों को उमस वाली गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी. खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है.

मौसम विभाग की माने तो, देश में मॉनसून की एंट्री हो गई है. मॉनसून के केरलम पहुंचने के 10 से 15 दिनों के बाद यह बिहार में पहुंचता है. अभी की स्थिति को देखते हुए यह पूर्वानुमान जताया गया है कि 15 से 20 जून के बीच में मॉनसून बिहार पहुंच सकता है. अगर मॉनसून की चाल सामान्य रही तो पटना क्षेत्र के इलाके में मॉनसून को आने में जून का अंतिम समय लग सकता है. लेकिन इससे पहले तक लोगों को उमस वाली गर्मी झेलना पड़ सकता है. साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होती रहेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments