HomeBiharमन करता है तबे जेल जाते हैं, पैरोल पर निकले अनंत सिंह...

मन करता है तबे जेल जाते हैं, पैरोल पर निकले अनंत सिंह का मीडिया के सवालों का गजब जवाब

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुंगेर सीट पर आगामी 13 में को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में अगला लेख मतदान होने वाला है। इससे पहले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना के बेऊर जेल से 15 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है। अपनी हाजिर जवाबी के लिए चर्चित अनंत सिंह का एक बयान फिर से सुर्खियों में है।

मीडिया के सवालों का उन्होंने मजेदार जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि जो मन करता है वही करते हैं। जेल भी तभी जाते हैं जब मन करता है। ऐसे नहीं जाते हैं। राजनैतिक गलियारे खासकर एनडीए के विरोधियों के बीच चर्चा है कि अनंत सिंह को पैरोल देकर उनका राजनैतिक इस्तेमाल किया जा रहा हैआरोप लगाया जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह को मदद पहुंचाने के लिए अनंत सिंह को बाहर निकाला गया है। नीतीश कुमार भी इन दिनों खुले मंच से अनंत सिंह से पुराने संबंध की चर्चा करते हैं।

इसी दौरान एक सवालों का बड़ा मजेदार जवाब दिया उन्होंने कहा कि हम वही करते हैं जो मन करता है। पत्रकार ने जब पूछा कि जेल में जाने का मन तो नहीं करता होगा। इस पर उन्होंने तपाक से जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि मेरा जेल भी जाने का मन करता है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि जेलो जाने का मने करता है त जाते हैं। ऐसे नहीं जाते हैं। मेरे मन में जो आएगा वह करेंगे। अनंत सिंह का यह बयान वायरल हो रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments