HomeBiharगोपालगंज में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क...

गोपालगंज में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास शुक्रवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति की मौत हो गई. जिसके बाद शनिवार को आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. इस वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता हैं कि शहर के आर्य नगर वार्ड नंबर 21 मोहल्ले में मृतकों का अपना मकान भी है. वह अपने मकान से शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव मीरगंज थाना क्षेत्र के पेऊली जा रहे थे. इस बीच थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बैगनार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

वहीं इस हादसे में पति-पत्नी की एक साथ मौत होने के बाद परिजनो में आक्रोश व्याप्त है. आक्रोशित परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर शनिवार को वो शव के साथ डीएवी स्कूल के पास पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया. जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन ने अक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम को खाली कराया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home