HomeBiharबिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पूजा में शामिल...

बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पूजा में शामिल लोगों को रौंदा, 10 की मौत

लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के हाजीपुर में रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने कई लोगों को रौंद दिया. सभी लोग गांव में भोज खाने के बाद झुंड में ही सड़क किनारे से घर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक के चालक ने कुचल दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे मे करीब 10 लोगों की मौत हुई है. कहा जा रहा है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

बताया जाता है कि मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. भोज खाने के लिए अपने परिजनों के साथ बच्चे भी गए थे. यह घटना वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.

मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में ट्रक चला रहा था. मनोज राय नामक शख्स के घर भुंइया बाबा की पूजा चल रहा था, जिसमें सभी लोग जुटे थे. मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home