HomeBiharकटिहार में देर रात भीषण हादसा, रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस...

कटिहार में देर रात भीषण हादसा, रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस गड्डे में पलटी, 2 की मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. देर रात करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है. 2/2 वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. सड़क दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई. इस हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हुई है. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है. बस में 50 से 60 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है

सड़क हादसे के बाद जख्मी यात्रियों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी. मौके पर कुर्सेला थाने की पुलिस पहुंची. यह घटना कोसी पुल कबीरमठ के पास हुई है.

एक जख्मी यात्री ने कहा कि बस रांची से रविवार की शाम चार बजे खुली थी. कोडरमा में रुकने के बाद अचानक कुर्सेला के समीप आकर एक गड्ढे में पलट गई. बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे. सभी सिलीगुड़ी जा रहे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home