HomeBiharहे छठी मईया भारतीय क्रिकेट टीम को विजय दिलाना', फाइनल मुकाबले के...

हे छठी मईया भारतीय क्रिकेट टीम को विजय दिलाना’, फाइनल मुकाबले के लिए BJP नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लाइव सिटीज, पटना: एक तरफ बिहार में छठ पर्व की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट की खुमारी भी लोगों के सर चढ़कर बोल रही है. भारत तीसरी बार विश्व कपजीतने की कगार पर है. आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. हर किसी को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया जीत हासिल करेगी. वहीं राजनेता भी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी हैं.

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विश्व कप क्रिकेट पर सबकी निगाहें हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल को प्रोत्साहन दिया है. हमें इस बार पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम विश्व कप लेगी. छठी मईया की कृपा भी बरसेगी और विश्व कप भारत में रहेगा.

वहीं, बीजेपी बंगाल प्रभारी और पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि 83 का वर्ल्ड कप आज भी हमारे स्मरण में है. इस बार भी टीम जिस तरीके से खेल रही है, उससे हम लोगों की उम्मीदें बंधी हैं. हर क्षेत्र में टीम का प्रदर्शन बेहतर है और सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं. विश्व कप फाइनल में भारत का जीतना तय है.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन को भी फाइनल मैच से काफी उम्मीदें हैं. नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. छठी मईया से हम लोगों ने भी प्रार्थना की है. हमें पूरी उम्मीद है कि बार विश्व कप फाइनल में भारत की जीत होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home