HomeBiharहीरोइन हो हीरोइन, त ना-ना पियेलू...नवरात्र पर JDU विधायक गोपाल मंडल की...

हीरोइन हो हीरोइन, त ना-ना पियेलू…नवरात्र पर JDU विधायक गोपाल मंडल की डांडिया नाइट

लाइव सिटीज, पटना: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बड़ बोले विधायक गोपाल मंडल एक फिर चर्चे में हैं. हर समय अपने अनोखे अंदाज से वो सुर्खियों में रहते हैं. गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल शनिवार (21 अक्टूबर) की रात अपने बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट में हो रहे डांडिया नाइट में लोगों का जमकर मनोरंजन करते दिखे. इस दौरान हीरोइन हो हीरोइन, त ना-ना पियेलू के गाने पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल जमकर थिरकने लगे.

नवरात्रि के अवसर पर जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि मेरे बेटा भी नहीं डरता है और मैं भी नहीं डरता हूं. इस दौरान जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने हाथों में डांडिया स्टिक लिया और थिरकने लगे. उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया.

गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही माइक अपने हाथ में थाम लिया और जमकर लोगों को अपनी कलाकारी बताने लगे. उन्होंने कहा कि अंगिका फिल्म खगड़िया वाली भौजी में मैं खुद काम किया हूं. मैं खुद एक अच्छा कलाकार हूं और आप लोग पूरी रात डांस का मजा लें. मैं भी आपके साथ हूं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home