HomeBiharनालंदा में हाइवा और जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर, 2 मजदूरों की...

नालंदा में हाइवा और जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर, 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल

लाइव सिटीज, नालंदा: बिहार के हाइवा और जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगो घायल हुए हैं. सभी घायलों को विम्स में भर्ती कराया गया है. घटना सारे थाना क्षेत्र के हरगावां में देर शाम की है. वहीं, इस घटना से नाराज लोगों ने बरबीघा में जमकर बवाल काटा.

 मृतकों में शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के रामपुर-सिंडाय गांव निवासी स्व. सूबेलाल पासवान के 26 वर्षीय पुत्र दुलार पाासवान और किशोरी पासवान के 28 वर्षीय पुत्र विकास पासवान शामिल हैं. मृतक और जख्मी सभी एक ही गांव के हैं. उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरबीघा मिशन चौक के पास जाम लगा दिया. हालांकि स्थानीय पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया.

 परिजनों ने बताया कि सभी मजदूर नालंदा के गिलानी से मजदूरी कर जुगाड़ गाड़ी पर सवार हो गांव लौट रहे थे. उसी दौरान हरगावां के मोड़ पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी. ग्रामीण सभी जख्मी को ऑटो से बरबीघा अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी विजय पासवान, मंगल पासवान, मोनू पासवान और गगन महतो को विम्स रेफर किया गया. जबकि, एक जख्मी मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि घटना के बाद हाइवा जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home