HomeBihar'हकबका गए हैं...', अमित शाह के आरोपों का तेजस्वी यादव ने दिया...

‘हकबका गए हैं…’, अमित शाह के आरोपों का तेजस्वी यादव ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि वो हम ही को फायदा पहुंचाने आ रहे हैं. बार बार आएं. तेजस्वी यादव ने सोमवार (06 नवंबर) को विधानसभा परिसर में यह बयान दिया. यह भी कहा कि अमित शाह बार-बार आते रहें. अमित शाह को क्या बोलना था और क्या बोल गए. ये लोग हकबका गए हैं.

सवालों के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बात बताएं कि कहा जा रहा है कि आंकड़े बढ़ा दिए गए और घटा दिए गए तो यह किस आधार पर बोल रहे हैं? अनुमान के मुताबिक? बढ़ाया या घटाया किसी आधार पर न ये बात बोलेंगे? बढ़ाना होता तो नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, कुर्मी समाज का और नहीं बढ़वा देते?

अमित शाह के इस बयान पर कि जातीय गणना में पिछड़ा-अतिपिछड़ा के आंकड़ों को घटा दिया गया है. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि यादवों की संख्या बढ़ा दी गई तो क्या यादव पिछड़ा नहीं हैं क्या? 1931 के आंकड़ों में 11 प्रतिशत यादव थे. यह तब था जब ओडिशा और झारखंड साथ में था. दोनों राज्यों के अलग होने के बाद और इतने दिनों के बाद देख लिया जाए कि कितना बढ़ा है. जहां तक मुस्लिम की बात है तो ये तो हर बार बढ़ता रहा है. वो तो सबके सामने है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home