HomeBiharजाति आधारित गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट 7 नवंबर को पेश करेगी सरकार,...

जाति आधारित गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट 7 नवंबर को पेश करेगी सरकार, यहां जानिए महत्वपूर्ण बातें

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. यह 10 नवंबर तक चलेगा. पहले दिन विधानसभा में दिवंगत सदस्यों के लिए शोक सभा में मौन रखने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. मंगलवार का दिन बहुत अहम है. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने एलान किया है कि बिहार विधानसभा में सात नवंबर को दोपहर 2 बजे जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी.

विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई थी. बैठक में तय हुआ कि मंगलवार (07 नवंबर) को जातीय सर्वेक्षण रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके बाद इस पर सदन में चर्चा होगी. बिहार विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. विधानसभा में मंगलवार के लिए राजकीय विधेयक पेश करने का कार्यक्रम पूर्व से तय था, उसे बुधवार के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है.

जातीय गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट में बिहार के लोगों की औसत आय, उनका शैक्षणिक स्तर, कितने लोग नौकरी से अपना जीवन यापन करते हैं इत्यादि की जानकारी दी जाएगी. प्रवासी बिहारियों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है. दो अक्टूबर 2023 को जातीय गणना का आंकड़ा सरकार ने जो जारी किया था उसमें सिर्फ वर्ग और धर्म विशेष के लोगों की संख्या के बारे में बताया गया था. बाकी के आंकड़े बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की बात सरकार की तरफ से कही गई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home