HomeBiharगुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा आज, CM नीतीश ने दी राज्य...

गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा आज, CM नीतीश ने दी राज्य एवं देशवासियों को बधाई

लाइव सिटीज, पटना: कार्तिक पूर्णिमा इस साल 8 नवंबर, मंगलवार यानी आज मनाई जा रही है. शास्त्रों में इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है. कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है.मान्यता है कि यदि इस कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो घर में धन-धान्य बना रहता है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु नानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं. उन्होंने शांति, दया एवं मानवता का पवित्र संदेश देने के लिये चारों दिशाओं में बड़े पैमाने पर यात्राएं की थीं. गुरूनानक देव जी ने ‘इक ओंकार’ का नारा दिया था यानि ईश्वर एक है.

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक देव जी कहा करते थे कि किसी भी तरह के लोभ को त्याग कर, मेहनत कर और न्यायोचित तरीकों से धन अर्जित करना चाहिए. गुरू नानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए. नीतीश कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भी बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home