HomeBiharगिरिराज सिंह ने कहा-नचनिया हैं राहुल गांधी: कांग्रेस ने 50 सालों तक...

गिरिराज सिंह ने कहा-नचनिया हैं राहुल गांधी: कांग्रेस ने 50 सालों तक भारत को लूटा, हमारे धर्म का हिस्सा है गौ पूजन

लाइव सिटीज, पटना: संसदीय क्षेत्र के दौरे पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और उनके परिवार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होनें मीडिया को दिए गए बयान मे कहा है कि राहुल गांधी की संस्कृति नचनिया गगानिया की है. पत्रकारों ने जब गिरिराज सिंह से पूछा कि राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा है कि नरेंद्र मोदी गरीबों की जेब से तूफान की तरह पैसे निकाल कर सुनामी की तरह अडानी की तिजोरी में डाल रह हैं तो केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और उनके परिवार पर हमला किया.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह राहुल गांधी के दिमाग का दिवालियापन है या फिर उन्हे अडानी अंबानी का फोबिया हो गया है. उन्हें किसी ने समझा दिया है कि मोदी मोदी बोलने से वो मोदी मोदी हो जायेंगे. जिस राहुल गांधी के परिवार ने पिछले पचास सालों तक भारत को लुटा है. उनकी दादी के समय से ही एक से एक कांड होता रहा है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि या तो राहुल गांधी दिमागी दिवालियापन हो चुके हैं या उनको अंबानी-अडानी का फोबिया हो गया है. जिस राहुल गांधी के परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा, दादी जी से 2 जी तक एक से एक कांड होता रहा, जो भारत के बाहर जाकर भारत को गाली देते हैं, उनको क्या हक है? ठीक ही तो कहा योगी जी ने कि इनकी संस्कृति में नाच-गान है इसलिए भारत में प्रभु राम को भी गाली देते हैं. ये खुद नचनिया-गगनिया हैं. इनकी संस्कृति क्या है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home