HomeBiharबिहारवासियों को तोहफा! पटना और नई दिल्ली के बीच चलेंगी ये स्पेशल...

बिहारवासियों को तोहफा! पटना और नई दिल्ली के बीच चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्युल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दिवाली के त्योहार में अब गिनती के दिन शेष हैं. उसके कुछ ही दिनों बाद छठ की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. इस बीच स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ने लगी है. स्थिति को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

अब इसी कड़ी में  पटना और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 02249/02250 -नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा. इस राजधानी स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच होंगे. 

>गाड़ी संख्या 02250 नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 22, 25 और 27 अक्टूबर, 2022 को 19.10 बजे खुलकर 00.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 02.13 बजे प्रयागराज एवं 04.02 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूकते हुए 06.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

>वापसी में, गाड़ी संख्या 02249 पटना-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस पटना से 23 और 26 अक्टूबर, 2022 को 09.00 बजे खुलकर 11.37 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 13.37 बजे प्रयागराज और 15.45 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए 20.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

त्योहारों पर घर जाने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार भारतीय रेलवे ने 211 स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी है. ये ट्रेनें कुल मिलाकर 2562 फेरे चलेंगी. इसके अलावा  रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर इमरजेंसी ड्यूटी पर अधिकारियों को तैनात किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home