HomeBiharबिहार में दूसरे AIIMS का हुआ शिलान्यास, जानें सीएम नीतीश कुमार ने...

बिहार में दूसरे AIIMS का हुआ शिलान्यास, जानें सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के आगे क्यों जोड़ा हाथ

लाइव सिटीज, दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास किया. इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के राज्यपाल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद चिराग पासवान समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहे. एम्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

मंच से नीतीश कुमार इस काम के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. नीतीश कुमार ने कहा कि एम्स के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री की ओर से किया जा रहा है. दरभंगा में एम्स के निर्माण से बिहार के लोगों को काफी अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.

नीतीश कुमार ने कहा कि एम्स बन जाएगा तो दरभंगा का बहुत विस्तार होगा. अपने इलाके से यहां इलाज कराने आने वाले लोगों को सुविधा होगी. इसको आदरणीय प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है. आज इसके उद्घाटन के लिए आए हैं. ये बहुत खुशी की बात है. इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं.” इतना कहते हुए मंच पर बैठे पीएम मोदी की ओर देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपने हाथ जोड़ लिए. यह देखकर पीएम नरेंद्र मोदी भी मुस्कुराए.

नीतीश कुमार ने कहा कि इस जगह (दरभंगा) पर एम्स बन रहा है और आप लोगों (केंद्र) ने स्वीकार कर लिया ये बहुत अच्छा बनेगा. दरभंगा का जो मेडिकल कॉलेज है उसके बारे में तय कर दिया कि उसका और विस्तार करे देंगे. 2500 लोगों के इलाज का इंतजाम करेंगे और वो भी हम लोगों ने कर दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home