HomeBiharबिहार के दरभंगा में AIIMS की सौगात देकर मंच से नरेंद्र मोदी...

बिहार के दरभंगा में AIIMS की सौगात देकर मंच से नरेंद्र मोदी बहुत कुछ बोले… जानिए क्या

लाइव सिटीज, दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा पहुंचे और शोभन में बिहार के दूसरे एम्स की आधारशिला रखी. साथ ही दरभंगा बाइपास स्टेशन और झंझारपुर से लौकहा रेल लाइन के उद्घाटन किए. इससे उत्तर बिहार के लोगों को काफी फायदा मिलेगा. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में दूसरे एम्स के निर्माण से लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी.

दरभंगा की धरती पर प्रधानमंत्री ने दरभंगा स्टेट के महाराजा कामेश्वर सिंह को भी याद किया. उन्होंने कहा कि महाराजा कामेश्वर सिंह के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है. काशी में उनके योगदान की चर्चा होती है. मोदी ने कहा कि आजादी से पहले और बाद में उनके कार्य सराहनीय है.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज विकास के साथ विरासत को भी बचाना होगा. जिसकी जिम्मेदारी हम सबकी है. उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि नालंदा यूनिवर्सिटी अपने गौरव की ओर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पाली को शास्त्रीय भाषा को दर्जा मिला.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मिथिलांचल में एक कहावत है कि पग-पग पोखरी, माछ-मखान, मधुर बोल, मुसकी मुख पान. ऐसे में हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि यहां के किसानों और मछली पालकों को तमाम सुविधा मिले. यहां मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस योजना से बिहार के किसानों को 25 हजार करोड़ से ज्यादा मिले.

पीएम मोदी ने कहा कि मिथिलांचल के किसानों को भी इससे फायदा होगा. एक उत्पाद एक जिला योजना के अंतर्गत मखाना और दूसरे उत्पाद को देश भर के बाजारों में बेचा जा रहा है. अब तो मखाना को जीआई टैग भी मिल गया है. मछलीपालकों को सरकार हर कदम पर मदद कर रही है.

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दरभंगा के लिए मंच से एक और बड़ा ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि दरभंगा से दिल्ली मुंबई के लिए फ्लाइट है लेकिन अब जल्द ही रांची के लिए भी जल्द उड़ान सेवा शुरू होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे पर भी काम चल रहा है.

मोदी ने कहा कि बिहार को जंगलराज से निकालने की कोशिश की गई. बिहा की एनडीए सरकार ने छोटे उद्योग और छोटे किसानों के लिए काम किया, जिससे विकास को गति मिली. बिहार में एक्सप्रेस वे और एयरपोर्ट का विकास लगातार हो रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home