HomeBiharपूर्व सांसद आर के सिन्हा ने पद्मश्री नरेंद्र प्रसाद के निधन पर...

पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने पद्मश्री नरेंद्र प्रसाद के निधन पर किया शोक प्रकट, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने पद्मश्री डा नरेंद्र प्रसाद जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट कर उनके कंकरबाग स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि उनका निधन मेरे लिए निजी तौर पर बहुत बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि डा. साहब से मुझे हमेशा बड़े भाई जैसा प्यार मिलता रहता था इसलिए जैसे ही मुझे यह समाचार प्राप्त हुआ तत्काल उनकी अंत्योष्टि में शामिल होने पटना पहुंचा। डा. साहब हमसभी के बीच एक चिकित्सक के अलावा कायस्थ समाज के पुरोधा के रूप में भी जाने जाते थे। वे पटना सिटी स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर जीर्णोद्धार समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे।

उन्होंने कहा कि मन दुखी है और मेरे लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि अब वे हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उन्हे श्रीचरणों में स्थान दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments