HomeBiharलालू यादव के करीबी RJD के स्टार प्रचारक भोला यादव पर इन...

लालू यादव के करीबी RJD के स्टार प्रचारक भोला यादव पर इन 7 मामलों में FIR, डीएम ने सबकुछ बता दिया

लाइव सिटीज, छपरा: बिहार के छपरा जिले में हुए चुनावी हिंसा मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव पर अब तक सात प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 मई को छपरा में हुए मतदान केंद्र पर हंगामा मामले में में 4 और 21 मई को हुए हिंसा में तीन प्राथमिक की दर्ज कराई गई है.

सारण के एसपी गौरव मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक हत्या मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि 21 में को दोनों पक्षों द्वारा जो भिड़ंत हुई थी उसे मामले को लेकर पुलिस ने एक अलग से प्राथमिकी की दर्ज की है जिसमें दोनों पक्षों को आरोपी बनाया गया है. इस जिले में इंटरनेट सेवा को 25 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है. एसपी ने दावा किया है कि जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

वहीं सारण के डीएम अमन समीर ने आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव का चुनाव के दौरान रोहिणी आचार्य के साथ भ्रमण को अवैध बताया है. डीएम ने उनके खिलाफ सीओ के जरिए आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. दरअसल आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव पर ने कल अपनी मौजूदगी को जायज बताया था और कहा था कि उनको चुनाव आयोग से अनुमति थी. लेकिन, डीएम अमन समीर ने स्पष्ट किया है कि भोला यादव आरजेडी के स्टार प्रचारक थे और बाहरी जिले के थे लिहाजा उनका चुनाव के दौरान घूमना अवैध था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home