HomeBiharपटना में लालू प्रसाद से मिले फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी, तेजस्वी यादव...

पटना में लालू प्रसाद से मिले फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी, तेजस्वी यादव ने शेयर कीं तस्वीरें

लाइव सिटीज, पटना: बालीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज वाजपेयी शनिवार की शाम पटना में थे. वे इस दौरान राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू यादव के साथ ही बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव से मिले. यह मुलाकात राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर हुई. यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में दी है.बिहार में सरकार बदलने के बाद लालू यादव से मनोज वाजपेयी की यह पहली मुलाकात है. 

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में लिखा है कि बिहार की माटी के लाल और हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध और संजीदा अभिनेता मनोज वाजपेयी जी आवास पर पहुंचे और पिता लालू प्रसाद यादव जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली.तेजस्वी ने लिखा है कि मनोज वाजपेयी ने मेहनत और काबिलियत की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाकर बिहार को गौरवान्वित किया है.

इस ट्वीट के साथ तेजस्वी ने कुछ फोटो भी शेयर किए हैं. इनमें से एक में मनोज वाजपेयी को हाथ जोड़कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है. अन्य तस्वीरों में वह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से बैठकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं लालू प्रसाद यादव ने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी मिलने पहुंचे. आवास पर स्थित गौशाला भ्रमण की इच्छा जताने पर उन्हें गौ-माता का दर्शन कराया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home