HomeBiharकोलकाता जा रही बस ने नवादा में बाइक सवार दो को रौंदा,...

कोलकाता जा रही बस ने नवादा में बाइक सवार दो को रौंदा, आक्रोशितों ने लगाई वाहन में आग

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नवादा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. बिहारशरीफ से कोलकाता जा रही यात्री बस नवादा में बाइक सवार को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, अस्पताल ले जाने के क्रम में दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया. घटना जिले के रजौली थाना क्षेत्र में रांची रोड एनएच 31 पर चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी के समीप की है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार शरीफ से अर्चना बस कोलकाता जा रही थी. नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर बस ने एक बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गयी. दोनों मृतक की पहचान चितरकोली निवासी कृष्णा यादव के पुत्र शंकर यादव और एकंबा गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र मनोज यादव के रुप में की गई है.

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. लोगों के हंगामे को देखते हुए स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं, लोगों के गुस्से को देखते हुए एसटीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गये.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home