HomeBiharऔरंगाबाद में उधार का पैसा मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई...

औरंगाबाद में उधार का पैसा मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: औरंगाबाद में बकाया पैसा मांगने के विवाद में बड़े भाई व भतीजा ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना अंबा थाना क्षेत्र पिपरा बगाही गांव की है। मृतक 40 वर्षीय राजदेव मेहता उसी गांव निवासी कामता मेहता का बेटा था।

राजदेव ने बकाया पैसा की मांग की तो उसके बड़े भाई अर्जुन मेहता व भतीजा नागेन्द्र उर्फ प्रहलाद समेत अन्य ने उसपर हमला कर दिया। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उसकी पिटाई कर दी। जिसके कारण राजदेव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक स्थिति देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी सर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बताते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन रांची के लिए लेकर रवाना हो गए, लेकिन रांची पहुंचने से पहले ही राजदेव अहले सुबह करीब 3:00 बजे दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन वापस लौट गए और इसकी सूचना अंबा पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home