HomeBiharटॉपर घोटाला के मास्टमाइंड बच्चा राय के ठिकानों पर ED की रेड;...

टॉपर घोटाला के मास्टमाइंड बच्चा राय के ठिकानों पर ED की रेड; जब्त संपत्ति पर कब्जा कर बना रहा था स्कूल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में टॉपर्स घोटाले के आरोपी बच्चा राय के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। ईडी की टीम बच्चा राय के घर और कॉलेज समेत कई ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। बच्चा राय पर ईडी द्वारा जब्त की गई जमीन को हड़पने का भी आरोप है। ईडी की अलग-अलग टीम बच्चा राय के ठिकानों को खंगाल रही है। 

दरअसल, हाल में ही ईडी ने वैशाली जिले के भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें ईडी की ओर से बच्चा राय पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। ईडी ने दबंगों के कब्जे से अपनी जमीन को छुड़ाने के लिए बिहार पुलिस से गुहार लगाई थी।

ईडी के सहायक निदेशक राजीव रंजन ने भगवानपुर थाना में 24 नवंबर को आवेदन दिया है. इस मामले में 29 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है. कब्जे वाली जमीन पर शिक्षा माफिया बच्चा राय द्वारा भवन का निर्माण कराया जा रहा था. इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया है कि ईडी की ओर से भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. हम लोग इस मामले में जांच पड़ताल कर रहे हैं. जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह करेंगे.

यह छापेमारी भगवानपुर के कीरतपुर राजारामपुर में हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा राय ने ईडी की ओर से जब्त बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया. इतना ही नहीं बल्कि अवैध तरीके से निर्माण कराया और वह इंटरमीडिएट स्कूल खोलने वाला था. उसने बिहार बोर्ड में आवेदन भी दिया. ऐसे में इंटर टॉपर घोटाले को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं कि कहीं दोबारा खेल की नए सिरे से तैयारी तो नहीं की जा रही थी?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home