HomeBiharनिरीक्षण के दौरान केके पाठक ने खाने के मेन्यू के साथ पूछे...

निरीक्षण के दौरान केके पाठक ने खाने के मेन्यू के साथ पूछे कई सवाल,फिर जानें क्या हुआ…

लाइव सिटीज, गोपालगंज: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक की सख्ती और आदेश के खिलाफ जहां शिक्षक संघ और कई विधान पार्षद मोर्चा खोले हुए हैं,वहीं उनसे मिलने वाले छात्र-छात्रा और प्रशिक्षाणार्थी काफी खुश और उत्साहित नजर आतें हैं,क्योंकि वे सख्ती के साथ ही अपने कर्मियों का ख्याल भी रखतें हैं.कुछ इसी तरह का नजारा गोपालगंज डायट सेंटर मे दिखा जहां निरीक्षण के लिए पहुंचे केके पाठक जरूरी सुवाधाओं की जानकारी लेने के साथ ही प्रशिक्षाणार्थियों से संवाद किया.

थावे स्थित डायट सेंटर में केके पाठक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद की.उन्हौने पहले के गैर आवासीय और अभी के आवासीय प्रशिक्षण के बारे में तुलनात्मक जानकारी ली.उन्हौने खाने-पीने के साथ ही साफ-सफाई और शौचालय की सुविधा के बारे में जानकारी ली.उन्हौने आवासीय प्रशिक्षण के दौरान पूरे 24 घंटे के रूटीन की जानकारी ली. उन्हौने सभी प्रशिणार्थियों के बेहतर प्रशिक्षण लेने के साथ ही बेहतर पठन-पाठन की उम्मीद जताई.

इस दौरान कई प्रशिक्षणार्थियों ने खुलकर सवाल-जवाब किये.केके पाठक ने डायट कैम्पस का निरीक्षण किया.उन्होने डायट का रंग-रोगन कराने व स्वच्छ पानी को लेकर आरओ लगाने का निर्देश दिया. वही प्रशिक्षण के लिए आये शिक्षकों के खाना का भी जांच किया.रसोइया से खाने का मेन्यू पूछा व खाने के स्टॉल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से भी खाने की गुणवत्ता को लेकर बात की.

डायट सेंटर के डीएलएड के फाइनल ईयर के छात्रों ने उनसे फाइनल परीक्षा मई माह में कराने की अपील की.जिससे अगस्त में होनेवाली नियुक्ति परीक्षा में शामिल हो सके. केके पाठक ने आश्वासन दिया कि उन सब को अगस्त में होनेवाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.उससे पहले डीएलएड की परीक्षा ले ली जायेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home